चार हजार रुपये के लिए फाइनेंस कंपनी एजेंट की हत्या, जानिये क्या है पूरा मामला...
दंतेवाडा : जिले के गीदम के फाइनेंस कंपनी हीरो फ्रिंट क्रॉप में कार्यरत युवक अंकित गुप्ता को किस्त अदा करने के बहाने सुनसान इलाके में बुलाकर हत्या के दो आरोपियों जोगा और कमलू निवासी गदापाल ने मात्र चार हजार रुपये के लिए उसकी टंगिया से हमला कर हत्या कर दिया है। दोनो हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामला प्रकाश में तब आया जब मृतक के परिजनों ने मृतक से कल दोपहर 02 बजे से लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई, पुलिस ने जांच की तो उन्होंने पाया कि मृतक ने आखिरी कॉल अपने एक मित्र शानू ठाकुर को किया था, और उसे बताया था कि उसे जोगेंद्र ने उसे किस्त लेने बुलाया है और वो उसी के साथ है। पुलिस ने हत्या के आरोपी जोगेंद्र उर्फ जोगा से सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद उसने बताया कि उसने कमलू के साथ मिलकर अंकित गुप्ता की हत्या कर दी है। पुलिस ने कमलू को भी हिरासत में ले लिया है फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की अभिरक्षा में हैं। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। राकेश पांडे




