BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मास्क नहीं पहनने और थूकने पर होगा जुर्माना साथ ही बाइक में दो सवारी और कार चालक के लिए भी अर्थदंड हुआ तय , देखिये कितना लगेगा जुर्माना

मास्क नहीं पहनने और थूकने पर होगा जुर्माना साथ ही बाइक में दो सवारी और कार चालक के लिए भी अर्थदंड हुआ तय , देखिये कितना लगेगा जुर्माना
Share

रायपुर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य में लॉकडाउन में छूट तो दी गयी है, लेकिन उस छूट में कई शर्तें भी जुड़ी है। मास्क लगाना जरूरी होगा, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा, सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर पाबंदी रहेगी। प्रशासन लगातार इस बात की मानिटरिंग कर रहा है कि कहीं भी लॉकडाउन की छूट की शर्तों का उल्लंघन ना हो।
जिला प्रशासन की तरफ से छूट की शर्तों में उल्लंघन पर जुर्माने का प्रावधान किया है। रायपुर कलेक्टर ने आदेश दिया है कि अगर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क या चेहरा नहीं ढका तो 100 रुपये तक जुर्माना किया जा सकता है। वहीं सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर भी 100 रुपये फाइन देना होगा।


सार्वजनिक जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को तोड़ने पर 200 रुपया प्रति व्यक्ति दंड दिया जायेगा। बाइक या स्कूटी पर एक से ज्यादा व्यक्ति के बैठने पर 200 रुपया, कार या फोर व्हीलर में दो व्यक्ति से ज्यादा की सवारी पर 200 रुपये का जुर्माना देना होगा। कार या फोर व्हीलर में ड्राइवर के अलावे एक व्यक्ति पीछे बैठ सकता है।
वहीं दुकानदारों को भी सख्त नियमों का पालन करना होगा। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि छूट प्राप्त दुकानों व संस्थानों के द्वारा मास्क का उपयोग नहीं करने पर एवं उनके द्वारा अनावश्यक घूमने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 500 रुपये का जुर्माना देना होगा। अगर दूसरी बार भी यही गलती दोहरायी जाती है तो 1000 रुपया अर्थदंड देना होगा।

 



Share

Leave a Reply