CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

नसबंदी के दौरान महिला की मौत के मामले 3 डॉक्टर्स के खिलाफ FIR , जानिए क्या था पूरा मामला

नसबंदी के दौरान महिला की मौत के मामले 3 डॉक्टर्स के खिलाफ FIR , जानिए क्या था पूरा मामला
Share

छतीसगढ़: बेमेतरा जिले में नसबंदी के दौरान महिला की मौत हो गई थी इस मामले में 3 डॉक्टरों पर केस दर्ज किया गया है। फरवरी 2020 में नसबंदी के दौरान नस कटने से महिला की मौत हो गई थी। अब हेल्थ केयर हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर केस दर्ज किया गया है। डॉक्टर्स के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

ये है पूरा मामला

 

बेमेतरा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. सतीश शर्मा द्वारा भी जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में यह बात कही गई थी कि उक्त निजी चिकित्सालय में नसबंदी ऑपरेशन किए जाने के लिए अधिकृत नहीं है, उसके बाद भी वहां के डाक्टरों द्वारा महिला की नसबंदी ऑपरेशन किया गया और लापरवाही के चलते महिला की अंतड़ी में गहरे जख्म हो गए, जिसकी वजह से ही अत्यधिक रक्तस्राव होने के चलते महिला की स्थिति गंभीर हुई और महिला की मौत हो गई। हालांकि कोतवाली बेमेतरा में मामला तो दर्ज किया गया है, लेकिन फिलहाल किसी तरह की कार्रवाई अभी हो नहीं पाई है, जल्द ही चिकित्सकों की गिरफ्तारी की बात भी कोतवाली प्रभारी बेमेतरा द्वारा कही गई है।

प्रमिला साहू पति खुमान साहू (25) ग्राम गनियारी की रहने वाली थी उक्त महिला का नसबंदी ऑपरेशन 18 फरवरी 2020 को हेल्थ केयर चिकित्सालय में किया गया था। इसके बाद 19 फरवरी को महिला की स्थिति बिगड़ने पर डाक्टरों ने स्वजनों को सलाह दी कि उन्हें उचित उपचार के लिए दूसरा चिकित्सालय ले जाना अच्छा होगा|

डॉक्टर की सलाह पर स्वजनों द्वारा महिला को नारायणा हास्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया, किंतु महिला की स्थिति गंभीर होने की वजह से 29 फरवरी 2020 को उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला के स्वजनों ने बेमेतरा के उक्त चिकित्सकों के ऊपर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर तथा महिला की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सहित फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद उक्त तीनों चिकित्सकों के खिलाफ धारा 304 ए और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



Share

Leave a Reply