कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर 9 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
सुकमा। सुकमा जिले के छिन्दगढ़ तहसील में कोविड-19 नियमों के उल्लंघन किये जाने के परिणामस्वरुप 9 व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पोन्दूम के आश्रित पारा अरकातोंग के निवासी 18 मजदूरों को कोविड सुरक्षा के दृष्टि से प्राथमिक/माध्यमिक शाला पोन्दुम में क्वारंटींन किया गया था। सभी मजदूर 30 अप्रैल की रात्रि लगभग 3ः00 बजे बिना किसी पूर्व सूचना के क्वारंटींन केन्द्र से भागकर अपने आवास चले गए। जो क्वारंटींन के नियमों का उल्ल्ंघन है।
मामले की सूचना मिलने पर संबंधित क्वारंटींन केन्द्र के नोडल अधिकारी ने समस्त 18 मजदूरों के खिलाफ रिर्पोट दर्ज कराई । जिसमें से 9 बालिग मजदूरों के खिलाफ कोविड नियमों के उल्लंघन करने और क्वारंटींन केन्द्र से भागने पर एफआईआर दर्ज किया गया है।




