जेएन पांडेय स्कूल में लगी आग, मौके पर पहुंचे विधायक अग्रवाल…
रायपुर : राजधानी के जे एन पांडेय शासकीय स्कूल के लाइब्रेरी में शनिवार देर रात आग लग गई। आगजनी की सूचना पर विधायक बृजमोहन अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंचे। विधायक अग्रवाल ने वहां उपस्थित स्कूल के स्टाफ, पुलिस के अधिकारी एवं अग्निशमन सेवा के अधिकारियों से चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।




