फैक्ट्री में लगी आग, अग्निशमन दल पाया काबू...
रायपुर। आज दोपहर 3.30 बजे थाना कुमारी ग्राम कपस्दा में स्थित राजश्री एग्रो लिमिटेड में आग लग गई। इसकी सूचना तत्काल फायर कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलने पर तत्काल अग्निशमन दल को रवाना किया गया। अग्निशमन कर्मी आगजनी जगह तक पहुंचे और 4000 लीटर पानी 40 लीटर फोम की सहायता से आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है। अग्निशमन दल में महेंद्र चंदेल, अवतार सिंह, उमाशंकर और मुख्तार अली शामिल थे।




