BREAKING NEWS: रायपुर के मौदहापारा इलाके में स्थित ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस में लगी आग, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग, रखे है ऑक्सीजन सिलेंडर
रायपुर, राजधानी के मौदहापारा इलाके में स्थित गणपति ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस में भीषण आग लग गई है। यहां बड़ी संख्या में फायर फाइटिंग इक्विपमेंट और ऑक्सीजन सिलेंडर रखे होने की जानकारी मिल रही है। भीषण आग लगने की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम आग बुझाने में लगी हुई है। आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है। फिलहाल आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है। आग बुझाने में दमकल की टीम लगी हुई है।




