जीम का दरवाजा तोड़कर फिटनेश पार्टस व एलईडी टीवी चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज
महासमुंद। जीम का दरवाजा तोड़कर एलईडी टीवी तथा फिटनेश पार्टस चोरी कर लेने की रिपोर्ट पिथौरा थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के अनुसार अग्रसेन चौक पिथौरा महासमुंद निवासी योगेश अग्रवाल 35 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी शीतल काम्पलेक्स मेन रोड,लाखागढ़ पिथौरा में जीम खोला है जो लॉकडाउन की वजह से बंद है। 21 अप्रैल को सुबह फिटनेश सेन्टर जीम में काम करने वाले सफाई कर्मचारी संतोष ने फोन पर बताया कि तीसरे माले के बाहर का दरवाजा टुटा हुआ है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने जीम का दरवाजा तोड़कर अंदर रखे एक एलईडी टीवी तथा पिटनेश पार्टस चोरी कर लिया है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये के आस-पास है। घटना की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




