नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शराब तस्करी करते पांच गिरफ्तार: 340 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

 शराब तस्करी करते पांच गिरफ्तार: 340 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त
Share

महासमुंद। होली में भारी मात्रा में शराब खपाने के उद्देश्य से शराब तस्कर लगातार अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे हैं। इसी क्रम में कल रात पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर पांच आरोपियों के कब्जे से 380 पेटी शराब जब्त किया है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने कल रात रायपुर से नगर की ओर आ रहे एक टाटा एस वाहन क्रमांक सीजी 04 जेसी 7630 को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस की घेराबंदी देख वाहन में सवार एक व्यक्ति कूद कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन से कुल 5 लोगों को पकड़ा, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में शराब जब्त किया गया। पकड़े गए आरोपियों में बजरंग सिंह 27 वर्ष निवासी फूलचौक रायपुर, नरेश कुमार 30 वर्ष निवासी कोटा रायपुर, समर धु्रव 23 वर्ष निवासी साहू कालोनी मंदिर हसौद, प्रदीप बाघ 30 वर्ष निवासी सरस्वती नगर रायपुर तथा अखिलेश मिश्रा 32 वर्ष निवासी श्रीराम नगर मंदिर हसौद है। भाग निकले आरोपी की पहचान राम तिलक 35 वर्ष निवासी शिकारीपाली तेंदूकोना जिला महासमुंद बताया गया। पकड़े गए टाटा एस वाहन से 40 पेटी चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब पार्टी स्पेशल प्रीमियम विस्की बरामद किया गया है। पूछताछ करने पर पता चला कि यह शरबा मंदिर हसौद ब्लौक के ग्राम दरबा के सरपंच पति सनत पटेल के कमरे में छिपा कर रखा गया है और वहां और भी शराब रखा हुआ है। इस पर पुलिस पार्टी ने  बताए गए स्थान पर छापा मारकर और शराब जब्त किया है। इस तरह कुल 340 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। 


Share

Leave a Reply