कोरोना काल में पांच लोग गए 150 किलोमीटर बारात, बिना बैंड बाजा के संपन्न हुआ विवाह
महासमुंद। कोरोना की दूसरी लहर के बीच विवाह का मुहूर्त भी शुरू हो गया है । इस दूसरी लहर के साथ परिजन प्रशासन के नियमों का पालन कर अपने पुत्र व पुत्री का विवाह करा रहे हैं । महासमुंद जिला मुख्यलय में भी ऐसे मामले देखने को मिला है । परिजन अपने पुत्र के बारात में केवल पांच रिश्तेदार को लेकर 150 किलोमीटर दूर गए थे । बागबाहरा रोड लभराखुर्द निवासी कुबेर गिरी गोस्वामी ने बताया कि विषम परिस्थिति में अपने सुपुत्र आदित्य गिरी का विवाह कोविड-19 के गाइडलाइन के साथ संपन्न कराया है । उसकी बारात 150 किलोमीटर दूसर मुंगेली कई थी । बराती ले जाने वाले नेंग में केवल 5 रिश्तेदार को ले गया था । जहां 10 लोगों की उपस्थिति में सादगीपूर्ण विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।




