CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर : तालाब में नहाने गए पांच वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत

 बड़ी खबर : तालाब में नहाने गए पांच वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत
Share

कोरबा। नहाने के दौरान गहराई वाले स्थान पर जाने से एक बच्चे की मौत हो गई तालाब से मृतक का शव बरामद कर लिया गया है। पंचनामा के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोरबा जिले के अंतर्गत पसान पुलिस थाना के अरसरा गांव में यह घटना हुई है। 

पुलिस ने बताया कि 5 वर्षीय अंकित मरावी पिता बलराम मरावी नहाने के लिए तालाब गया हुआ था। काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हुए और उसकी तलाश में निकले। तालाब के किनारे बच्चे के कपड़े देखने के साथ आशंका जताई गई और इसके साथ खोजबीन का कार्य प्रारंभ किया गया। इस दौरान गोताखोरों ने तालाब के एक हिस्से से अंकित मरावी को निकाला। उस समय तक उसके शरीर में जान नहीं थी। पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अस्पताल से रिपोर्ट आने के आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Share

Leave a Reply