CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

नई उम्मीदों की उड़ान: प्रधानमंत्री मोदी आज मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर का करेंगे लोकार्पण

नई उम्मीदों की उड़ान: प्रधानमंत्री मोदी आज मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर का करेंगे लोकार्पण
Share

 रायपुर । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी रविवार 20 अक्टूबर को मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।इस समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल  रमेन डेका, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू जी किंजरापु, उप मुख्यमंत्री द्वय  अरूण साव,  विजय शर्मा, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री  तोखन साहू, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं सहकारिता राज्य मंत्री  मुरलीधर मोहोल, कृषि मंत्री  रामविचार नेताम, वित्त एवं प्रभारी मंत्री  ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री  श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद  चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक  राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक  प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, अध्यक्ष राज्य युवा आयोग  विश्व विजय सिंह तोमर उपस्थित रहेंगे।

महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर के लोकार्पण समारोह का कार्यक्रम

अति विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर के लोकार्पण समारोह का कार्यक्रम अपरान्ह 3 बजे से शुरू हो जाएगा। राज्यपाल  रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय अपरान्ह 3 बजे से 3.15 बजे तक एयरपोर्ट का भ्रमण एवं अवलोकन करेंगे। तत्पश्चात स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत एवं भेंट, दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों का उद्बोधन होगा। सायं 4.00 बजे वाराणसी से लाइव प्रसारण की शुरुआत होगी, 4.05 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से मां महामाया एयरपोर्ट का शुभारंभ होगा तथा 4.05 से 4.20 बजे तक प्रधानमंत्री का उद्बोधन होगा।

 


Share

Leave a Reply