लोक गायक मिलन रंगीला बने छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार संघ के रायपुर जिला उपाध्यक्ष
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार संघ की कार्यकारिणी की बैठक राजधानी रायपुर में दिनांक 25 जुलाई 2021 को आयोजित हुई | बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से मिलन रंगीला को छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार संघ का रायपुर जिला उपाध्यक्ष चुना गया है। बैठक में प्रदेशभर से लोक कलाकार उपस्थित रहे । बैठक में प्रमुख रूप से गुरूदास मानिकपूरी, भगत गुलेरी, आनंद निशाद, मुस्कान साहू, किरण अनंत भारती, महंत जी, चंदन बाँधे, दास मनोहर, सन्नी मिरि, राजेंद्र रंगीला जी, प्रेम आनंद, रज्जु चंद्रवंशी आदि अनेको कलाकार उपस्थित रहे।




