BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजीव गांधी के सिद्धांतों पर चलकर ही देश विकास एवं तरक्की के मार्ग पर अग्रसर हो सकता है-विधानसभा अध्यक्ष

 राजीव गांधी के सिद्धांतों पर चलकर ही देश विकास एवं तरक्की के मार्ग पर अग्रसर हो सकता है-विधानसभा अध्यक्ष
Share

रायपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में आदरांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। 

विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने पूर्व प्रधान मंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज पूर्वान्ह् 11 बजे छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में लगे उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने सभी उपस्थित जनों को सद्भावना दिवस के अवसर पर शपथ दिलायी। इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी, विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप सिंह जुनेजा, विधान सभा के प्रमुख सचिव चन्द्र शेखर गंगराडे सहित विधान सभा सचिवालय के अधिकारी भी उपस्थित थे। कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए विधान सभा सचिवालय के शेष अधिकारियों/ कर्मचारियों को अपने कक्षों में शपथ दिलायी गई।

इस अवसर पर अपने संदेश में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि राजीव गांधी ने इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था। उन्होंने देश में संचार एवं कम्प्यूटर क्रांति लाने में विशेष योगदान दिया। राजीव गांधी देश के युवा प्रधानमंत्री थे। उनकी उदार सोच, स्वप्नदर्शी एवं व्यापक दृष्टि ने भारत वर्ष को एक नई ऊर्जा और शक्ति प्रदान की। वे भारत को अक्षय ऊर्जा का श्रोत बनाना चाहते थे। 

महंत ने कहा कि राजीव गांधी ने नई शिक्षा नीति में शिक्षा को व्यावसायिकता के साथ जोडऩे का सार्थक प्रयास किया था। वे भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को 18 साल में मतदान का अधिकार दिलाया। उन्होंने कहा कि उनके बताये सिद्धांतों पर चलकर ही देश विकास एवं तरक्की के मार्ग पर अग्रसर हो सकता है।


Share

Leave a Reply