CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

विधानसभा : कस्टम मिलिंग के मुद्दे पर घिरे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पढ़ें पूरी खबर

विधानसभा : कस्टम मिलिंग के मुद्दे पर घिरे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पढ़ें पूरी खबर
Share

रायपुर | विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल में धान के कस्टम मिलिंग पर भाजपा ने सरकार को घेरा। भाजपा के सदस्य अजय चंद्राकर ने वर्ष 2019-20 के 3.44 लाख टन चावल का कस्टम मिलिंग न होने का कारण पूछा।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: अब साइंस कॉलेज में एक छात्र निकला कोरोना पॉजिटिव, कॉलेज में मचा हड़कंप 

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने स्टेट पुल के अंतर्गत नान में मानक में अनुरूप जमा किये जाने की बात कही। खाद्य मंत्री ने जवाब में कहा कि 31 जनवरी अंतिम तिथि होती है, लेकिन कोरोना संकटकाल होने के कारण समय पर चावल जमा नही हो पाया।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सरकारी स्कूल की 2 शिक्षिकाएं पाई गई कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप


मंत्री के जवाब से विपक्ष की नाराजगी बरकरार रही। लगतार सदन में मंत्री से वास्तविक जानकारी पूछे जाने पर भी मंत्री ने गोल मोल जवाब दिया। नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मोर्चा संभालते हुए सरकार से डर कस्टम मिलिंग समय पर नही करने की पुख्ता जनकारी मांगी। जिसमे खाद्य मंत्री घिरते नजर आए।

पढ़ें : BIG BREAKING RAIPUR : एसबीआई मुख्य शाखा के कैश काउंटर से ढाई लाख उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार 


आख़िरकार हंगामा बढ़ते देख मंत्री ने 28 लाख टन चावल जमा करने के बजाय 26 लाख टन जमा करने की बात कही। नेताप्रतिपक्ष ने कम जमा करने पर सवाल दगा, लेकिन मंत्री पूरी तरह से घिरते नजर आए। इस बीच सदन में काफी हंगमा विपक्ष ने किया। जिसके बाद मंत्री भगत को बचाने कानून मंत्री मोहम्मद अकबर खड़े हुए। जिसे लेकर विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई।

पढ़ें : बड़ी खबर: दुष्कर्म और अपहरण की झूठी कहानी गढ़ने वाली छात्रा ने की आत्महत्या 


इधर सदन में मौजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने दोनों मंत्रियों का बचाव करते हुए सदन के सामने पक्ष रखा। मुख्यमन्त्री ने साफ तौर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण चावल खाने की परंपरा है। इसलिए पुराने चावल का कोई विषय नही है। सीएम भूपेश ने कहा कि केंद्र सरकार 2500 रुपये के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पर ढंग लगया।
इस पर प्रदेश में केंद्र के नियमानुसार समर्थन मूल्य पर ही धान खरीदा गया।

पढ़ें : अवैध कॉलोनी बनाने के आरोप में पूर्व जेल अधीक्षक की पत्नी पर एफआईआर दर्ज

इसके बाद राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत अंतर की राशि प्रदेश के किसानों को दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के द्वारा उठाये गए मुद्दे की सराहना करते हुए कहा कि इसमें राजनीति न करते हुए मामले को समझना होगा। यदि कोई कमी हुई तो उसे जानकर इसका निराकरण किया जयेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कस्टम मिलिंग पर देरी पर सदन में अलग से आधे घण्टे की चर्चा की जाए।

पढ़ें : बड़ी खबर: प्रेमी जोड़े ने बिजली टावर से कूदकर दी जान, पुलिस कर रही मामले की जाँच 


मुख्यमंत्री के जवाब के बाद विपक्ष ने आसन्दी से कस्टम मिलिंग पर चर्चा की अनुमति मांगी जिस पर आसन्दी ने अनुमति दे दी। यानी प्रश्नकाल के बाद फिर सदन में कस्टम मिलिंग और धान खरीदी पर चर्चा होगी।



Share

Leave a Reply