CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

खाद्य मंत्री ने किया एयरपोर्ट उन्नयन कार्य का निरीक्षण

खाद्य मंत्री ने किया एयरपोर्ट उन्नयन कार्य का निरीक्षण
Share

 अम्बिकापुर । खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत रविवार को हेलीकाप्टर से दरिमा स्थित मा महामाया एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट उन्नयन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगतिरत कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रत्येक कार्य के लिए पृथक-पृथक टीम लगाकर 24 घण्टे काम जारी रख तय समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए।

खाद्य मंत्री ने रन-वे के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण कार्य का अवलोकन करते हुए इस माह के अंत तक काम पूरा करने के निर्देश दिये। इसीप्रकार बॉउंड्रीवाल के बाहर छोटे बड़े करीब 600 पेड़ों की कटाई का काम, बिजली खम्भां, नेटवर्क टावर को हटाने का काम भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात संचालक नागर विमानन एनएन एक्का ने टर्मिनल बिल्डिंग में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार की बैठक ली। उन्होंने पूरे टर्मिनल बिल्डिंग के उन्न्यन कार्य मार्च तक, एटीसी टावर, मेट ऑफिस, फ़ायर रूम, आइसोलेशन व एप्रॉन एरिया के कार्य इसी फरवरी अंत तक पूरा करने कहा। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा निरीक्षण इस महीने संभावित है। इसलिए तेजी से काम पूरा कराने पर जोर दें। उन्होंने सुरक्षा बलों के लिए बैरक निर्माण व एयरपोर्ट संचालन के लिए मानव संसाधन की व्यवस्था के भी निर्देश दिए।

बताया गया कि भविष्य में नाइट लैंडिंग व 120 सीटर विमान परिचालन के लिए रन -वे के सेंटर से दोनों तरफ करीब 200 मीटर जमीन की आवश्यकता होगी। अभी रन-वे के मध्य से दोनों तरफ 150 मीटर क्षेत्र है। 50 मीटर और बढाने के लिए जमीन अधिग्रहण की आवश्यकता होगी। रन-वे में अभी डामरीकरण की फाइनल लेयर की तैयारी चल रही है। इस महीने रन-वे के डामरीकरण का कार्य भी पूरा हो जाएगा

इस दौरान छत्तीसगढ़ तेल घानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ  पंकज कमल, एसडीएम  शिवानी जायसवाल सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद थे।



Share

Leave a Reply