चलित खाद्य परीक्षण वाहन में खाद्य पदार्थों की जांच, मिल रहे अमानक
धमतरी । धमतरी जिले के मगरलोड में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा गुरुकृपा होटल बस स्टैण्ड मगरलोड, आरके किराना स्टोर, नमन बेकरी, गुरुदेव दाल भंडार, महामाया अनाज भन्डार, दिनेश प्रोविजन स्टोर, भूषण बेकरी सहित 10 किराना दुकानों व होटलों में निरीक्षण कर 41 नमूने लिये गए। जिसमें से 32 मानक पाया गये बाकी अमानक थे। खुला चायपत्ती, मलाई पेड़ा, सोया चंक, चटपटा मटर, लाजवाब टोस्ट अमानक पाया गया। आम नागरिकों व खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के नियमो के बारे में जानकारी देते हुए जागरूकता फैलाई गई। निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय कुमार सोनी, फनेश्वर पिथौरा व नमूना सहायक गिरजा शंकर वर्मा थे।




