BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पीलिया के मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर शहर के विभिन्न अस्पतालों को किया चिन्हांकित

पीलिया के मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर शहर के विभिन्न अस्पतालों को किया चिन्हांकित
Share

रायपुर, नगर निगम रायपुर में नोवल कोरोना वायरस संक्रमण एवं पीलिया की कारगर रोकथाम हेतु राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के समन्वयक अधिकारी उपसंचालक डॉ. अमृत चोपडा ने बताया कि राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र के तहत वर्तमान में पीलिया के मरीजो के उपचार हेतु रायपुर शहर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल, डीकेएस सुपर स्पेसलिटी अस्पताल एवं शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय रायपुर को चिन्हांकित किया है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के पीलिया नियंत्रण समन्वयक अधिकारी उपसंचालक डॉ. चोपडा ने बताया कि राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में आस पास के क्षेत्रों के पीलिया मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एवं आजाद चौक से भिलाई की ओर जाने वाले मार्ग तथा समांतर क्षेत्र पुरानी बस्ती, आमापारा, खो-खो पारा, समता कालोनी, गोपिया पारा, ईदगाह भाठा, विवेकानंद आश्रम, डीडी नगर, चंगोराभाठा, कुषालपुर, कोटा, चिरहुलडीह वार्ड , कुकरबेडा, टाटीबंध, हीरापुर, गोगांव, अटारी, सुन्दरनगर, लाखेनगर, सरस्वती नगर एवं ब्राम्हणपारा क्षेत्र के मरीजों के लिए एलोपेथिक उपचार की व्यवस्था की गई है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल रायपुर एवं डीकेएस सुपर स्पेसलिटी अस्पताल में उपरोक्त क्षेत्रों को छोडकर रायपुर शहर के बाकी सभी क्षेत्र के पीलिया के मरीजो का उपचार किया जायेगा। पीलिया के मरीज उल्लेखित दोनो चिकित्सालयों में से कही भी एलोपेथिक उपचार प्राप्त कर सकते है।

 



Share

Leave a Reply