BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

यूपीएससी (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए जिले में बनाये गये 20 केन्द्र, 7855 परीक्षार्थी शामिल होंगे

यूपीएससी (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए जिले में बनाये गये 20 केन्द्र, 7855 परीक्षार्थी शामिल होंगे
Share

बिलासपुर संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सेवायें प्रारंभिक परीक्षा 2020 4 अक्टूबर को दो सत्रों में प्रातः 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक दोपहर 2ः30 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इस परीक्षा के लिए बिलासपुर में 20 केन्द्र बनाये गये है, जहां 7 हजार 855 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर द्वारा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गयी है।

पढ़ें : BIG BREAKING : पुलिसकर्मियों और राहुल गाँधी में हुई झड़प, धक्कामुक्की में सड़क पर गिर पड़े राहुल गाँधी

बिलासपुर में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय लिंक रोड के लिए श्री देवेन्द्र पटेल, संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी को स्थानीय निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार शासकीय ई राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय सीपत रोड, के लिए सुश्री दिव्या अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर जिला बिलासपुर, शासकीय जे.पी.वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, रायपुर रोड, जरहाभाठा हेतु श्री अखिलेश साहू संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी, शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय कोनी के लिए श्री मनोज केसरिया डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पढ़ें : जिले के इन चिन्हित क्षेत्रों को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित, पढ़ें पूरी खबर

सी.एम.डी. स्नातकोेत्तर महाविद्यालय लिंक रोड में बनाये गये परीक्षा केन्द्र के लिए श्री अजीत पुजारी डिप्टी कलेक्टर को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। कौशलेन्द्र राव विधि महाविधालय अशोक नगर के लिए श्री जे.पी. शुक्ला उप-संचालक पंचायत, डी.पी.विप्र विधि महाविद्यालय अशोक नगर के लिए श्री अमित कुमार गुप्ता डिप्टी कलेक्टर, डी.एल.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय अशोक नगर के लिए श्रीमती अंशिका ऋषि पाण्डेय डिप्टी कलेक्टर, डी.पी.विप्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुराना हाईकोर्ट के पास में  बनाये गये परीक्षा केन्द्र में श्री रीमन सिंह ठाकुर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला दयालबंद के लिए श्री आनंदरूप तिवारी डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष की सड़क हादसे में हुई मौत, शहर कांग्रेस पदाधिकारियों में शोक की लहर

 लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक शाला सिटी कोतवाली के सामने बनाये गये परीक्षा केन्द्र में श्रीमती मोनिका वर्मा डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। सेंट विंसेंट पाॅलोटी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल 27 खोली मंगला रोड के लिए सु़श्री स्मृती तिवारी डिप्टी कलेक्टर एवं अतिरिक्त तहसीलदार को नियुक्त किया गया है। कृष्णा पब्लिक स्कूल कोनी के लिए श्री तुलाराम भारद्वाज तहसीलदार, सेंट फांसिस सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के लिए श्री सत्यपाल राय तहसीलदार, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला मुक्तिधाम चैक सरकण्डा के लिए श्री कुमार लहरे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मस्तूरी, दिल्ली पब्लिक स्कूल रायपुर रोड तिफरा के लिए श्री हिमांशु गुप्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तखतपुर को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पढ़ें : राजधानी रायपुर में फिर IPL का सट्टा लगाते 3 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर 

शासकीय माता सबुरी नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीपत रोड बिलासपुर में बनाये गये परीक्षा केन्द्र के लिए श्री प्रमोद कुमार गुप्ता तहसीलदार कोटा, मिशन हायर सेकेण्डरी स्कूल वृहस्पती बाजार के लिए श्री बी.आर.वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा, शासकीय कन्या हायर सेेकेण्डरी स्कूल नूतन चैक सरकंडा के लिए श्री नारायण गबेल अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर और शासकीय बहुद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला में बनाये गये परीक्षा केन्द्र के लिए संगीता अग्रवाल तहसीलदार निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

स्थानीय निरीक्षण अधिकारी आबंटित परीक्षा केन्द्र में आयोग की निर्देशानुसार परीक्षा का सुचारू रूप से संचालन करायेंगे।



Share

Leave a Reply