नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बैलाडीला के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने में वन विभाग विफल, जाने पूरी खबर

बैलाडीला के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने में वन विभाग विफल, जाने पूरी खबर
Share

ग्रामीणों की देशी तकनीक से बचाया जा सकता है वनों को आग से 

दंतेवाड़ा । जिले के किरंदुल-बचेली के मुक्तिधाम पांच मूर्ति के समीप स्थित जंगल में गुरूवार रात करीब 08बजे आग लग गई। सघन वनों में अक्सर गर्मी के दिनों में इस तरह की आगजनी की घटनाएं अक्सर देखा जाता है। जंगल में आग किस कारण से लगी यह पता नहीं चल पाया है। जंगलों में लगी आग दावानल का स्वरूप लेने लगी है, बस्तर संभाग के वन विभाग के पास जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए कोई संसाधन उपलब्ध नही है। 
मिली जानकारी के अनुसार जिले में गर्मी के दस्तक के साथ ही जंगल में आग लगने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। बस्तर के जंगलों को आग से बचाने के सरकारी दावों से अलग जंगल में लगने वाली आग को बुझाना तो दूर वन विभाग को कई दिनों तक इसकी खबर तक नहीं लग पाती। जंगल में लगी आग बुझाने के लिए सूचना के बाद जंगल में लगी आग को बुझाते तो वन विभाग को कहीं भी देखा नहीं गया है। वन सुरक्षा समिति के ग्रामीण अपनी देशी तकनीक से वनों में लगे आग को फैलने से काफी हद तक रोकनें में सफल रहतेे हैं। जिस पर वन विभाग को अध्यन कर ग्रामीणों के साथ देशी तकनीक के उपयोग के लिए इन्हे नियुक्त किया जा सकता है, जिससे ग्रामीणों को इससे रोजगार के साथ-साथ अपने वन संपदा को बचाने की जिम्मेदारी का निर्वहन भी कर सकते हैं।  
इस विषय में वन विभाग रेंजर ऑफिसर अशोक सोनवानी ने कहा कि मुक्तिधाम हमारे एरिया में नहीं आता है और पांच मूर्ति की जानकारी मुझे नहीं है मैं स्टाफ से जानकारी लेकर ही कुछ बता पाऊंगा।
 


Share

Leave a Reply