CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

वन विभाग की टीम ने गोढ़ी में दी दबिश, हजारों रूपये की की लकड़ी जप्त

वन विभाग की टीम ने गोढ़ी में दी दबिश, हजारों रूपये की की लकड़ी जप्त
Share

कोरबा : वन विभाग की टीम ने कोरबा वनपरिक्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में छापा मार कर एक ग्रामीण के घर से बड़ी मात्रा में खम्हार व सागोन की लकड़ी जप्त की है। टीम द्वारा जप्त लकड़ी की कीमत 40 हजार रूपये बतायी जा रही है। मामले में वन अधिनियम के तहत कार्यवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार डीएफओ  प्रियका पाण्डेय आईएफएस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि निकटस्थ ग्राम गोढ़ी में शंकर सारथी नामक व्यक्ति द्वारा पेड़ो की कटाई कर अपने मकान में छिपा रखा है। मुखबीर के सूचना को डीएफओ ने गंभीरता से लिया और उडऩदस्ता प्रभारी संजय लकडा को टीम गठित कर छापा मारने का निर्देश दिया। डीएफओ के निर्देश पर उडऩदस्ता दल द्वारा जब शंकर के घर पर दबिश दी गई तो तलाशी के दौरान खम्हार व सागौन की लकडी बरामद हो गया।

वन विभाग द्वारा जप्त किये गये लकडी की कीमत 40, हजार रूपये आकी गई है। मामले में वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में लकड़ा के अलावा विष्णु मरावी, शीतल नागदेव, के तिवारी, जितेन्द्र केशरवानी, अजय सिदार, यशोदा बिंझवार, अशोक यादव, बलराम,बंसत शुक्ला,सूरज,रेखा मरावी, सुनीता राज, सुशीला कंवर,सुरेन्द्र चंद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
 



Share

Leave a Reply