BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया ’जंगली हाथी से सुरक्षा निर्देशिका’ का विमोचन

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया ’जंगली हाथी से सुरक्षा निर्देशिका’ का विमोचन
Share

रायपुर | वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में ’जंगली हाथी से सुरक्षा निर्देशिका’ का विमोचन किया। उन्होंने हाथियों से सुरक्षा और जन जागरूकता के लिए इस निर्देशिका के प्रकाशन पर वन विभाग तथा वसुंधरा प्रकृति संरक्षण समिति के संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। 

पढ़ें : इस जिले के चौकी में पदस्थ वाहन चालक निकला कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हडकंप

        वन मंत्री श्री अकबर ने इस अवसर पर कहा कि राजधानी रायपुर के वसुंधरा प्रकृति संरक्षण समिति द्वारा प्रकाशित यह सचित्र निर्देशिका निश्चित रूप से ’मानव-हाथी द्वन्द’ को कम करने में प्रभावी तथा कारगर सिद्ध होगी। उन्होंने अवगत कराया कि वर्तमान में जंगली हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जन जागरूकता कार्यक्रमों के तहत विभाग द्वारा अनेक कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है, जिससे जन- धन तथा फसल हानि को कम किया जा सके। 

पढ़ें : शहर के आमातालाब में चाकूबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मामूली पैसे की लेनदेन पर किया चाकू से हमला 
        इस सचित्र निर्देशिका में बताया गया है कि हाथी एक बहुत ही शांत, समझदार तथा सामाजिक प्राणी होता है। इनके स्वभाव को समझकर तथा जन-जागरूकता से मानव-हाथी द्वन्द को कम किया जा सकता है। जहां भी हाथियों की उपस्थिति की सूचना मिले तथा हाथी विचरण क्षेत्र में टूटे हुए बिजली के खम्भे अथवा बिजली के झूलती हुई तार दिखने की स्थिति में तत्काल वन विभाग एवं बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित करें। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी, वसुंधरा प्रकृति संरक्षण समिति के श्री ज्ञानेन्द्र पाण्डेय सहित संस्था से जुड़े लोग उपस्थित थे।

 



Share

Leave a Reply