मास्क न पहनने पर पूर्व सभापति पर जुर्माना
धमतरी । बढ़ते कोरोना के संक्रमण पर बचाव के लिए मास्क का उपयोग न करने वालों पर नगर निगम के राजस्व विभाग ने चलानी कार्यवाही मकई चौक में की। जिसमें पूर्व सभापति व पार्षद राजेंद्र शर्मा को भी जुर्माना लागाये जाने पर मास्क प्रदान कर आगे जाने दिया गया। पूर्व सभापति ने नियम का पालन करते हुए राशि दी। जिससे प्रत्यक्षदर्शियों में जागरूकता का संदेश गया।




