पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की हालत अभी भी गंभीर, अंगुलियों में थोड़ी देर के लिए हुई हलचल
रायपुर | छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता कांग्रेस के संस्थापक अजीत जोगी की तबीयत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हालांकि बुधवार की रात अजीत जोगी की अंगुलियों में थोड़ी हलचल जरूर देखी गयी थी।
डाक्टरों द्वारा आज जारी किया गया मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 13 मई की देर रात में एक-दो बार श्री जोगी के बांये हाथ के अंगुठे में थोड़ी हलचल देखी गयी थी, जिस समय उनके अंगुठे में हलचल हुई, उस वक्त उनके पुत्र अमित जोगी भी मौजूद थे। हालांकि मस्तिष्क की गतिविधि अभी भी बेहद कम है, जबकि उनका हार्ट, ब्लड प्रेशर अभी भी नियंत्रण में है। श्री जोगी को वेंटीलेटर के माध्यम से सांस दी जा रही है।




