दुर्ग पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, स्व. वोरा की शोक सभा कार्यक्रम में होंगे शामिल
दुर्ग | मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह रविवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला प्रवास पर पहुंचे हुए है। वे यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय मोतीलाल वोरा के शोक सभा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे है।
पढ़ें : BIG BREAKING : कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता की हुई मौत, सीएम बघेल ने जताया शोक
श्री सिंह आज भोपाल से सीधे दुर्ग पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद वे सर्किट हाऊस पहुंचे, जहां उनसे प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू , पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर जिलाध्यक्ष तुलसी साहू सहित अन्य नेताओ ने उनसे जाकर मुलाकात की। दिग्विजय सिंह इसके बाद मोतीलाल वोरा के पुत्र अरूण वोरा के निवास स्थान पहुंचेंगे, जहां मोतीलाल वोरा के शोक सभा कार्यक्रम में शामिल होंगे।




