CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : इस जिले के पूर्व डीएसपी का हुआ निधन, दो दिन पहले पड़ा था दिल का दौरा

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : इस जिले के पूर्व डीएसपी का हुआ निधन, दो दिन पहले पड़ा था दिल का दौरा
Share

दुर्ग | दुर्ग जिले के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी प्रवीर चंद्र तिवारी का हृदयाघात से निधन हो गया। दो दिन पहले वे स्मार्ट पुलिसिंग की क्लास से लौट रहे थे, इसी दौरान उन्हें अटैक आया। इसके बाद उन्हें रामकृष्ण केयर अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया था। पर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वे 62 साल के थे और हाल ही में रिटायर हुए थे।

रिटायर्ड डीएसपी प्रवीर चंद्र तिवारी अपने सेवाकाल के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में सेवाएं देते रहे, जिसके बाद वे प्रमोट होकर डीएसपी बने थे। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर अपराध पर जहां लगाम लगाने में सफलता हासिल की, तो अपने मातहतों को भी बेहतर पुलिसिंग की तकनीक से अवगत कराते रहे। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के रिटायर्ड पुलिस अफसरों को स्मार्ट पुलिसिंग के लिए तैयार किया जा रहा है, जिसके लिए बकायदा पीएसएस माना, रायपुर में प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। दो दिन पहले रिटायर्ड डीएसपी तिवारी भी क्लास से लौट रहे थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उन्हें तत्काल रामकृष्ण केयर अस्पताल में दाखिल किया गया। अस्पताल में दो दिनों तक उपचार के लिए रखा गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।



Share

Leave a Reply