CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लीजेंड ऑफ़ यूथ आइकॉन अवार्ड से पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने किया डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी को सम्मानित

लीजेंड ऑफ़ यूथ आइकॉन अवार्ड से पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने किया डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी को सम्मानित
Share

 रायपुर : लखनऊ में भारत देश के होम्योपैथी डॉक्टर्स का ऐतिहासिक मिलन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में लगभग 20 से ज्यादा राज्यो से 2500 से अधिक होम्योपैथी के ख्यातिप्राप्त डॉक्टर्स ने शिरकत की। भारत बहुत तेजी से होम्योपैथी के क्षेत्र में उभर रहा है।पूरे देश में छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान दिलाने वाले डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी की सराहना वहाँ पर उपस्थित कई लोगो ने की ,डॉक्टर उत्कर्ष त्रिवेदी एक युवा चिकित्सक है और काफ़ी कम समय में इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है,करोना काल के समय इन्होंने दिन रात मरीजो की सेवा की व लगभग होमियोपैथी दवाई के ज़रिए 20000 से अधिक लोगों की जान बचाई व 40000 से अधिक मरीज़ों को निःशुल्क होमियोपैथी की प्रतिरोधक दवाई बाटी व कई सारे असाध्य मरीज़ों को इन्होंने होमियोपैथी चिकित्सा पद्धति से ठीक किया,यही कारण था जो इन्हें भारत के टॉप होमियोपैथी विशेषज्ञों में गिना जाता है.इतनी कम उम्र में अल अलग मुक़ाम हासिल करने के लिए इनका भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव के हाथों लीजेंड्री ऑफ़ यूथ आइकॉन अवार्ड से सामानित किया गया.इस सम्मान के लिए डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी ने डॉ नीतीश दुबे जी व पूरे बर्नेट होमियोपैथी परिवार का आभार प्रकट किया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय राज्यमंत्री  अश्वनी चौबे ,उत्तर प्रदेश के अप मुख्यमंत्री  बृजेश पाठक जी ,डॉ दिनेश शर्मा जी राज्यसभा सांसद,लोकसभा सांसद  पंकज सिंह,डॉ दयाशंकर मिश्र आयुष मंत्री उत्तर प्रदेश, नवनीत सकेरा adg उत्तरप्रदेश पुलिस,कविवर  कुमार विश्वास, हरिओम पवार  स्वयं श्रीवास्तव के साथ बॉलीवुड के मशहूर सिंह पद्मश्री कैलाश खेर , पवन रंजन ,सुश्री अरुणिता कँजेलाल समेत कई हस्तियों ने शिरकत की .



Share

Leave a Reply