पूर्व विधायक और पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक का निधन
रायपुर। पूर्व विधायक और पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक का निधन हो गया है। डॉ. नायक कोविड से पीड़ित होने के बाद पिछले एक महीने से बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। डॉ. नायक कोरोना से जंग जीत चुके थे लेकिन उनकी हालत स्थिर नहीं थी। पिछले एक महीने से हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। वे रिकवर नहीं कर पा रहे थे। परिजनों के मुताबिक उनका ब्लड प्रेशर स्थिर नहीं हो पा रहा था। शनिवार की सुबह 9.40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
डॉ. शक्राजीत नायक रायगढ़ विधायक और पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रकाश नायक के पिता थे। डॉ. नायक साल 2008 से लेकर 2013 तक रायगढ़ विधायक थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। डॉ. नायक का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम नवापाली में किया जाएगा।




