पूर्व विशेष सचिव अमन सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, EOW को दिया ये आदेश
बिलासपुर,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सरकार के पूर्व विशेष सचिव अमन सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. HC ने ईओडब्ल्यू को अमन सिंह के अकाउंट से सीज़ हटाने का आदेश दिया है. अमन सिंह ने ईओडब्ल्यू द्वारा सीज किए गए अपने सैलरी अकाउंट को खुलवाने याचिका लगाई थी. भ्रष्टाचार के मामले में RTI एक्टिविस्ट उचित शर्मा की शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने अकाउंट सीज करने की कार्रवाई की थी. मामले की सुनवाई हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच द्वारा की गई है.




