BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

वन्य प्राणी तेंदुआ के अवैध शिकार में चार आरोपियों को हुई जेल

वन्य प्राणी तेंदुआ के अवैध शिकार में चार आरोपियों को हुई जेल
Share

रायपुरराज्य के वनमण्डल जशपुर के अंतर्गत वन परिक्षेत्र पत्थलगांव के बुलडेगा परिसर में ग्राम पतराटोली के पास एक तेंदुआ के अवैध शिकार में वन विभाग द्वारा 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिला कराया गया है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री अरूण पाण्डेय ने बताया कि इसके आरोपियों में ग्राम पतराटोली के हेमसागर वल्द तेज राम, गोपाल राम वल्द कोंदा राम, चन्दन साय वल्द अमर साय तथा केसर वल्द बुधियार साय जाति गोंड शामिल हैं। आरोपियों से अवैध शिकार में प्रयुक्त औजार तथा जीआई बिजली तार आदि सामग्रियों को भी जब्त कर लिए गए हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट गार्डन के पास चाकू मार कर अज्ञात व्यक्ति की हुई हत्या, पढ़ें पूरी खबर

    इस संबंध में वनमण्डलाधिकारी जशपुर जाधव श्रीकृष्ण ने जानकारी दी कि विगत दिवस 27 अक्टूबर को वन परिक्षेत्र पत्थलगांव के बुलडेगा परिसर में एक नर तेंदुआ के मृत होने की सूचना के आधार पर विभागीय अमले द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर खोजबीन की गई। इस दौरान उप वन मण्डलाधिकारी पत्थलगांव के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा तेंदुआ के अवैध शिकार में संलिप्त ग्राम पतराटोली निवासी 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा जंगली सूअर के शिकार के उद्देश्य से जंगल किनारे ग्राम पतराटोली के पास खेत में बिजली तार बिछाया गया था। जिसमें एक तेंदुआ की मृत्यु करंट के चपेट में आने से हो गई।



Share

Leave a Reply