CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शिकार करते चार आरोपी धरे गए, शिकार के लालच में काट रहे थे बड़ा सा पेड़

शिकार करते चार आरोपी धरे गए, शिकार के लालच में काट रहे थे बड़ा सा पेड़
Share

गरियाबंद, मामला वन परिक्षेत्र पांडुका के अंतर्गत 127 तालेसर बिट का है जहां परीक्षत्र कार्यालय के अंतर्गत ग्राम तलेसर के ग्रामीण मांस की लालच लिए एक जीव कों मरने के लिय बड़े से साल प्रजाति के पेड़ को काटने लगे थे। मौके पर पहुंचे बीट गार्ड नरेंद्र साहू एवं घनश्याम ध्रुव ने पकड़ा इस बारे में वन परीक्षेत्र अधिकारी जयकांत गांडेचा ने बताया कि 27 तारीख की शाम तालेसर एवं जूनवानी के 4 लोग गोइहा प्रजाति के जीव को मारने के लिए जंगल में पेट्रोल आरा मशीन से साल पेड़ को काट रहे थे। तभी गश्त पर निकले वन विभाग की टीम मशीन की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा तो वहां गोइहा प्रजाति के जीव को मारने के लिए बड़ा से पेड़ को आधा काट चुके थे इसकी जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें फागु माधव पिता केशव राम जुनवानी, देवकरण पिता फिरतू गोंड, कोमल पिता सुकूल राम,माखन पिता लखन तलेसर को वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (च)एवं वन्य संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत ,(9 )51, 52 कार्रवाई किया , एवं रिमांड पर लिया गया है जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपियो के पास से एक पेट्रोल आरा मशीन एवं दों मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। इस बारे में वन परीक्षेत्र अधिकारी पांडुका जय कांत गुंडेचा ने बताया कि यह गो इहा प्रजाति काप्रजाति का प्राणी लुप्तप्राय प्राणी हैं एवं यहां अनुसूची 1 में आता है और चारों आरोपी इस छोटे से जीव के लालच में बड़ा सा साल पेड़ को भी काट रहे थे पेड़ा जीव जंतु बचाना हमारी फर्ज है जो कोई भी गलत कार्य करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।चाहे कोई भी हो।।

 



Share

Leave a Reply