BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

4 बार आजीवन कारावास : एक ही आरोपी को अदालत ने दी 4 बार आजीवन कारावास की सजा, इस जुर्म में सुनाई सजा, जाने पूरा मामला…!!

4 बार आजीवन कारावास : एक ही आरोपी को अदालत ने दी 4 बार आजीवन कारावास की सजा, इस जुर्म में सुनाई सजा, जाने पूरा मामला…!!
Share

 जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले में पत्नी और तीन मासूम बेटियों की हत्या के आरोपी को कोर्ट ने चार बार अजीवन कारावास की सजा सुनायी है। आरोपी ने अफेयर के शक में पत्नी और 3 बेटियों को रात में सोते वक्त हत्या कर दी थी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई के बाद जघन्य हत्याकांड के मामले में दोषी पति को चार बार उम्र कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने यह भी व्यवस्था दी है कि सभी सजाएं एकसाथ चलेंगी।

कोर्ट ने आरोपी पर चार हजार रुपये का जुर्माना भी ठोंका

मामला बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव की है। देशराज कश्यप (49) ने पत्नी मोंगरा बाई (40) और 3 बेटियाें पूजा (16), भाग्य लक्ष्मी (10) और याचना (6) को सोते वक्त मौत के घाट उतार दिया था। घटना से पहले देशराज बीते 10 साल से मानसिक बीमारी का इलाज करवा रहा था। घटना वाले दिन 31 जुलाई 2023 को इलाज करवा कर घर लौटा था। रात खाना खाने के बाद मां और तीनों बेटियां कमरे में सो रही थी। आधी रात को हत्यारा देशराज उठा।

घर में रखे फावड़े से पत्नी और तीनों बेटियों पर वार कर दिया, जिससे चारों ने मौके पर दम तोड़ दिया। दो तीन दिनों तक जब घर के सदस्य नहीं दिखे तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। सरपंच को इसकी जानकारी दी। सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खुलवाया। घर के अंदर पत्नी और तीनों बेटियों की लाश लहूलुहान हालत में पड़ी थी। पुलिस 2 अगस्त को ही आरोपी को बलौदा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था।

मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर के कोर्ट में हुई। मामले की सुनवाई करते हुए चारों हत्याओं के लिए दोषी देशराज कश्यप को भादवि की धारा 302 के तहत चार बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। चारों मामले में आरोपी को एक-एक हजार रुपये का अर्थदंड किया है।



Share

Leave a Reply