शिवराज फाइनेंस कंपनी के नाम पर 14 लाख रुपये का लोन दिलाने के नाम पर 1 लाख 70 हजार की धोखाधड़ी, पढ़े पूरी खबर
रायपुर | ऑनलाइन खरीदी बिक्री के जरिए धोखाधड़ी की वारदातों में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। ऑनलाइन अज्ञात फोन धारकों द्वारा किसी नामचीन कंपनी के नाम पर वहां का कर्ता धर्ता बताकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। धरसींवा थाना से मिली जानकारी के अनुसार रितेश सरकार आयु 43 वर्ष पिता स्वर्गीय एस सिंह सरकार मेसर्स शारदा एनर्जी एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड सिलतरा धरसींवा निवासी को शिवराज फाइनेंस कंपनी का मुख्य प्रबंधक बताकर अज्ञात मोबाइल धारक ने 14 लाख रुपये का लोन दिलाने के नाम पर प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर एक लाख 70 हजार अपने खाते में जमा करा लोन नहीं दिलाकर धोखाधड़ी की है। उक्त मामले में धरसींवा थाना ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला कायम किया है।




