इण्डेन डिस्टीब्यूटर शिप दिलाने का झांसा देकर ऑनलाईन 3 लाख की ठगी,अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर: इण्डेन गैस का डिस्टीब्यूटर दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से ऑनलाईन 3 लाख 5800 रुपये का धोखाधड़ी कर लेने की रिपोर्ट पण्डरी थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार यू 24 दूबे कालोनी मोवा पण्डरी रायपुर निवासी अलवर्ट कुजूर 58 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 02 जुलाई को अज्ञात मोबाईल क्रमांक 8016637100 के धारक ने इण्डेन डिस्टीब्यूटर का विज्ञापन दिया था। जिसे देखकर कॉल करने पर मोबाईल फोन धारक ने प्रार्थी को ऑनलाईन फार्म भरवाने का झांसा देकर मोबाईल बैकिंग एवं नेफ्ट के माध्यम से 3 बार में 3 लाख 5800 रुपये की ऑनलाईन अपने खाते में जमा कराकर धोखाधड़ी किया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात मोबाईल फोन धारक के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध कामय कर मामला दर्ज कर लिया है।




