राजधानी में बिजनेस में पार्टनर बनाने के नाम पर एक करोड़ की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
रायपुर | साझेदारी के व्यावसाय में बड़ी रकम लगाकर व्यापार में साझेदार रखकर व्यापार करने का काम लंबे अर्से से व्यापारिक क्षेत्र में चल रहा है। साझेदारी के झगड़े अथवा धोखाधड़ी के मामले में अक्सर प्रकाश में आते रहते हैं। राजेंद्र नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संजय दुबे आयु 54 वर्ष स्व. बीपी दुबे निवासी केडिया बिजनेस पार्क टाटीबंध आमानाका से आरोपी श्री प्रकाश केडिया पिता स्व. अबीरचंद केडिया एवं मंजू प्रकाश केडिया पति श्रीप्रकाश केडिया द्वारा केडिया बिजनेस टॉवर लालगंगा होटल में प्रार्थी को बिजनेस पार्टनर बनाने के नाम पर एक करोड़ रुपये की राशि व्यय करवाकर प्रार्थी को पार्टनर नहीं बनाकर आरोपियों ने धोखाधड़ी की। उक्त मामले में राजेंद्र नगर थाने ने आईपीसी की धारा 420 एवं 34 के तहत मामला दर्ज किया है।




