लोन दिलाने का झांसा देकर सवा तीन लाख की ठगी
रायपुर : लोन दिलाने का झांसा देकर 3 लाख 25 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अभय काले 51 वर्ष दंतेश्वरी एजेंसी नाम से ऑफिस है। बताया जाता है कि आरएसडी अल्फा फाइनेंस कंपनी का डायरेक्टर आरोपी रविशंकर दुबे ने प्रार्थी को 5 करोड़ रुपए का लोन दिलाने के नाम पर 3 लाख 25 हजार रुपए ऐंठ लिया। जब लोन नहीं दिला पाया तो प्रार्थी ने अपना पैसा वापस मांगा। आरोपी द्वारा टाल मटोल करने पर प्रार्थी ने मामले की शिकायत देवेन्द्र नगर थाने में की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।




