महामाया मंदिर वार्ड 65 में शुरू हुआ निःशुल्क कोरोना जांच शिविर
रायपुर | आज नगर निगम और शासन द्वारा निःशुल्क कोरोना जांच शिविर के तहत रायपुर के महामाया मंदिर वार्ड क्रमांक 65 में मठपारा स्थित राधाबाई कॉलेज में दिनांक 06/08/2020 को समय दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया है जिसमे वार्ड के लोगो का टेस्ट किया जाना है | वार्ड की पार्षद सरिता वर्मा जी ने बताया वार्ड में निकले मरीजो के संपर्क में आये तथा सर्दी खासी या बुखार से पीड़ित लोगों का प्राथमिकता से जांच कराने का कार्य किया जा रहा है इसके साथ ही जो व्यक्ति स्वयं से जांच करना चाहे वो भी इस शिविर में आकर अपना कोविड जांच करवा सकता है।




