BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अगले महीने से मुख्यमंत्री की लगेगी गांवों में चौपाल, मौके पर ही समस्याओं का समाधान, मंत्री, विधायक व अधिकारी रहेंगे साथ

अगले महीने से मुख्यमंत्री की लगेगी गांवों में चौपाल, मौके पर ही समस्याओं का समाधान, मंत्री, विधायक व अधिकारी रहेंगे साथ
Share

 रायपुर :-  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अगले महीने से गांवों में चौंपाल लगायेंगे। मुख्यमंत्री का चौपर अचानक किसी गांव में उतरेगा, जहां मुख्यमंत्री ग्रामीणों से मुखातिब होंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। जानकारी के मुताबिक अगले माह से साय सरकार का गांव-गांव का दौरा शुरू हो जायेगा।इस दौरान मुख्यमंत्री योजनाओं की ग्राउंड रिपोर्ट की समीक्षा करेंगै। योजनाओं का लाभ मिल रहा कि नहीं? ज़मीनी स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन कितना हुआ? लोगों की किन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ? उनके क्षेत्र में जनप्रतिनिधि कितना काम कर रहे हैं? तमाम मुद्दों पर मुख्यमंत्री विस्तार से चर्चा करेंगे।

इस दौरान मंत्री, विधायक और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान मौक़े पर ही लोगों की समस्याएं सुनी जायेगी। मुख्यमंत्री मौके पर ही समस्या का निराकरण करने विभागों के अफसरों को निर्देश देंगे।

इधर, गांवों में लगने जा रहे चौपाल पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आयी है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि बहुत अच्छा करना चाहिए, अवसर मिला है काम करना चाहिए। जितना ज़्यादा हो सके विकास का काम करना चाहिए। सब छोड़कर केवल शराब पिलाने की प्लानिंग कर रहे तो यह विकास का पैमाना नहीं है।



Share

Leave a Reply