नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

विधानसभा का बजट सत्र 24 से, सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम हुए, पढ़े पूरी खबर

विधानसभा का बजट सत्र 24 से, सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम हुए, पढ़े पूरी खबर
Share

रायपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से प्रारंभ हो रहा है। उक्त सत्र में वर्ष 2020-21 के लिए मुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री द्वारा विधानसभा में बजट प्रस्तुत किया जाएगा। ज्ञात हो कि बजट सत्र विधानसभा का सबसे महत्वपूर्ण सत्र होता है। उक्त सत्र में ही प्रदेश में जारी योजनाओं के लिए व्यय करने के लिए राशि आबंटित की जाती है। विधानसभा सत्र के मद्देनजर डीजीपी छत्तीसगढ़ पुलिस ने रायपुर सहित समस्त जिलों के पुलिस अधीक्षकों एवं रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों को सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं धरना आंदोलन के मद्देनजर राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जिला कलेक्टर द्वारा विधानसभा के आसपास प्रतिबंधात्मक धारा 144 लागू की गई है। उक्त धारा के उपरांत कोई भी व्यक्ति विधानसभा के आसपास सशरीर उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन नहीं कर सकेगा। विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कायम करने के लिए बस स्टैंड रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, रेस्टोरेंट, लाज सहित संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बलों की संख्या बढ़ाकर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सक्रिय ड्यूटी करने के निर्देश डीजीपी ने दिये हैं। 

 

 


Share

Leave a Reply