लॉकडाउन रायपुर में खुले आम बिक रही फल सब्जियां, कोरोना स्पे्रड को बढ़ाएंगी
रायपुर। कोरोना संक्रमित मामलों में लगातार वृद्धि के चलते कलेक्टर रायपुर डॉ. आर. भारती दासन द्वारा 9 अप्रैल से 19 अप्रैल के मध्य कड़ा लॉक डाउन लगाया गया है। रायपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या गत 24 घंटे में 3438 पार होने के बावजूद भाठागांव चौक से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता महाविद्यालय जाने वाले मार्ग पर बीच में पडऩे वाले अनेक फ ार्महाउसों के भीतर/ बाहर सब्जियां बेधड़क दुकान लगा कर वहां पहुंचने वाले लोगों को एवं गली मुहल्ले में बेचने वाले कोचियों को बेची जा रहीं है। सब्जियों के साथ अन्य वस्तुएँ भी महंगी कीमत में उपलब्ध हो रहीं है! शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का हुजूम वहां पहुँच रहा है। क्या जिला प्रशासन को यह मालूम नही है ? अगर मालूम नही है तो, चौक -चौराहों के किनारे टेंट गाड़ कर, सड़कों को बाधित कर बैठे पुलिस के जवानों/अधिकारियों को हटा देना चाहिए और खोल देना चाहिए फ ल, फ़्रूट, किराना, समेत पूरे बाजार को। लॉक डाऊन करने की भी क्या जरूरत है । ऐसा विचार अनेक नागरिकों ने व्यक्त करते हुए कलेक्टर रायपुर से लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को रोकने के लिए डयूटी में तैनात प्रशासनिक जिम्मेदारों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की मांग की है। जहां एक ओर जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए दिन रात विभिन्न निजी एवं शासकीय चिकित्सा संस्थानो ंके जरिये युद्ध स्तरीय प्रयास कर रहा है। वहीं लॉक डाउन का उल्लंघन कर सब्जी फल बेचने वाले कोरोना संक्रमण को कम करने के बजाय स्प्रेड करने का काम ही कर रहे हैं।




