BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पूर्ण लॉकडाउन : राजधानी में सख्ती के असर से सड़कें रही सूनी, पढ़ें पूरी खबर

पूर्ण लॉकडाउन : राजधानी में सख्ती के असर से सड़कें रही सूनी, पढ़ें पूरी खबर
Share

रायपुर | देशभर में जारी लॉकडाउन-3 का कल अंतिम दिन है। देश में जारी लॉकडाउन कल के बाद समाप्त होगा अथवा लॉकडाउन-4 की शुरूआत होगी, इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए प्रत्येक शनिवार और रविवार को जारी सख्ती का यह  दूसरा सप्ताह है। इस सख्ती का असर आज राजधानी रायपुर में भी देखने को मिला। आम दिनों में भारी चहल-पहल वाली शहर की सड़कें आज पूरी तरह से वीरान नजर आई। चौक-चौराहों पर भी पुलिस की सख्ती चौकसी के चलते सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सीमित नजर आई। शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले जयस्तंभ चौक, नगरीघड़ी चौक, पंडरी बस स्टैण्ड, कोतवाली चौक, पुरानीबस्ती इलाका, तात्यापारा चौक, महिला थाना चौक, फाफाडीह, स्टेशन चौक जैसे व्यस्त मार्गों पर भी आज वीरानी छाई रही। पुलिस की सख्ती का ही असर है कि आज शनिवार को सख्ती के पहले दिन भी लोग अपने-अपने घरों में ही रहे। अतिआवश्यक कार्य होने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकलते दिखे। इस सख्ती में चिकित्सा से जुड़े संस्थानों मेडिकल स्टोर्स, मेडिकल उपकरण की दुकानें, क्लीनिक, पैथालॉजी लैब, छोटे, बड़े अस्पताल आदि अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही चल रहे हैं। वहीं अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों को पूरी तरह से बंद रखा गया है। आलम यह है कि दूध और दुग्ध उत्पाद से जुड़ी वस्तुओं के विक्रय को छोड़कर किराना आदि दुकानों को भी बंद रखा गया है। लॉकडाउन के दौरान दो दिनों शनिवार और रविवार को जारी इस सख्ती का ही असर है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण काफी हद तक सीमित है और प्रदेश में स्थिति अभी भी नियंत्रण में बना हुआ है। हालंाकि प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घट-बढ़ रही है, लेकिन यह आंकड़ा देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा कुछ भी नहीं है। राहत की बात यह भी है कि राज्य के अधिकांश जिले पूरी तरह से ग्रीन जोन में है। राज्य सरकार की मंशा है कि जल्द से जल्द इस वायरस के संक्रमण को प्रदेश में पूरी तरह से समाप्त किया जाए। 

 

 


Share

Leave a Reply