CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

G BREAKING : पुलिस ने होटल और स्पा सेंटर में मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए 7 लड़कियों के साथ 5 पुरुष

G BREAKING : पुलिस ने होटल और स्पा सेंटर में मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए 7 लड़कियों के साथ 5 पुरुष
Share

 कोरबा :-  कोरबा में पुलिस ने एक होटल और स्पा सेंटर में छापामार कार्रवाई कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दोनों जगह से 7 लड़कियों के साथ 5 पुरूषों को आपत्ति जनक हालत में पकड़ा है। पुलिस की गिरफ्त में आयी सभी लड़कियां सिक्किम, पश्चिम बंगाल और रायपुर की रहने वाली है।

सेक्स रैकेट का ये पूरा कारोबार कोतवाली थाना क्षेत्र में चल रहा था। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थानांतर्गत राज होटल और सनराइज स्पा सेंटर में बाहर से लड़कियां बुलाकर सेक्स रैकेट चलाने की शिकायत पुलिस को मिली थी। मुखबिर से आज पुलिस को पुख्ता सूचना मिलने के बाद कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कोतवाली थाना और सीएसईबी चौकी पुलिस टीम ने दोनों स्थान पर छापामार कार्रर्वा की। कोरबा सीएसपी की मौजूदगी में हुए इस कार्रवाई में राज होटल से पुलिस टीम ने 4 पुरुष और 4 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

वहीं सनराइज स्पा सेंटर में पुलिस की टीम ने एक पुरुष और एक महिला को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। कोरबा सीएसपी ने बताया कि इसके अलावा 2 अन्य महिलाएं भी संदिग्ध अवस्था मे मिली। पुलिस की जांच में पाया गया कि इन दोनों स्थानों से पकड़ी गयी लड़कियां और महिलांए सिक्किम, पश्चिम बंगाल एवं रायपुर की रहने वाली हैं।पुलिस मौके पर मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। कोरबा सीएसपी ने बताया कि पुलिस मौके से पकड़ी गयी महिला और पुरूषों के साथ ही होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है।



Share

Leave a Reply