BIG BREAKING : व्यापारी संगठन के द्वारा जीएसटी के खिलाफ आहूत भारत बंद का छ. ग. कांग्रेस ने किया समर्थन
रायपुर, राजधानी रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की बड़ी घोषणा, सभी जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को व्यापारियों के बंद के आव्हान को समर्थन देने के दिए निर्देश.
आपको बता दे कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी, कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोषी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय चैबे ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी के अंतर्गत नए प्रावधान किये गये हैं, जिससे यह अब और भी जटिल हो गया है। जिसके चलते व्यापारियों को अब और ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा ई वे बिल सहित छोटे व्यापारियों के लिए ई इनवाइस जैसे प्रावधान किये गये हैं, जो व्यापारियों के लिए सर का दर्द बन गया है। इसके विरोध में कैट द्वारा भारत बंद का आव्हान किया गया है।




