CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

राजधानी मे नवविवाहिता से मंदिर के पीछे ले जाकर गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी मे  नवविवाहिता से मंदिर के पीछे ले जाकर गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
Share

रायपुर: राजधानी के खमतराई इलाके से दिल-देहला देने वाला मामला सामने आया है, नवविवाहिता से गैंगरेप करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में राजेश साहू, मुकेश साहू और संतोष बेलदार को गिरफ्तार किया है।


बता दें कि जांजगीर के नव दंपत्ति काम की तलाश में रायपुर आए थे। बुधवार को दोनों खमतराई इलाके में अपने परिचित लोगों से मिलने गए थे। रात होने के कारण विवाहिता अपने पति के साथ बंजारी मंदिर परिसर में ही रूक गईं।


इस दौरान दो आरोपी महिला के पति को काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए। इसके बाद उसे सूनसान जगह ले जाकर बंधक बना लिया। फिर तीनों आरोपी महिला के पास मंदिर परिसर में पहुंचे और पति के बुलाने का हवाला दिया।


जिसके बाद महिला उनके साथ पीकअप में बैठ गई। आरोपी विवाहिता को सूनसान इलाके में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।



Share

Leave a Reply