CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

तालाब पास झोपड़ी में बोरे में छिपाकर रखा था गांजा, युवक गिरफ्तार

 तालाब पास झोपड़ी में बोरे में छिपाकर रखा था गांजा, युवक गिरफ्तार
Share

रायपुर, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री ये अक्षय कुमार (भा.पु.से.) को सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत नऊआ तालाब पास स्थित झोपड़ी में एक व्यक्ति गांजा रखा है। जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री ये अक्षय कुमार (भा.पु.से.) एवं थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर झोपड़ी में रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान झोपड़ी के अंदर एक व्यक्ति उपस्थित था जिसने पूछताछ में अपना नाम विकास साव होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा झोपड़ी की तलाशी लेने पर गांजा रखा होना पाया गया, जिसे बोरे में छिपाकर रखा गया था। जिस पर आरोपी विकास साव के कब्जे से कुल 30 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 191/21 धारा 20(बी)(II)(सी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपी इतनी बड़ी खेप में गांजा कहां से लाया है के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी - विकास साव पिता दिलीप साव उम्र 23 साल निवासी बंगाली होटल के पास हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर। 



Share

Leave a Reply