राजधानी में जनता की सुविधा हेतु गढ़ कलेवा ने शुरू किया ऑनलाइन बुकिंग व डोर टू डोर सेवा, जाने पूरी खबर
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना के चलते लॉक डाउन के बीच जनता की सुविधा हेतु ‘गढ़ कलेवा’ ने ऑनलाइन बुकिंग शुरू की है। जानकारी के अनुसार गढ़ कलेवा आज से ऑनलाइन बुकिंग और डोर टू डोर सेवा देने जा रही है। गढ़ कलेवा के संचालिका मोनिका महिला स्व-सहायता समूह के कार्यकर्ता मंजू शर्मा ने कहा कि हम आज से ऑनलाइन बुकिंग और डोर टू डोर जनता को सेवा उपलब्ध कराने जा रहे हैं। मोनिका स्वच्छता समूह ने कुछ दिन पहले इसकी अनुमति लेने हेतु कलेक्टर व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के साथ ही संस्कृति विभाग के सचिव को भी ज्ञापन दिया था ।




