गीता जयंती महोत्सव 2025: गीता परिवार, रायपुर का भव्य संपूर्ण गीता पारायण एवं शोभा यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न
Geeta jayanti per gसम्पूर्ण पारायण किया गया गोपाल मंदिर परिसर, सदर बाजार में
रायपुर :- गीता जयंती महोत्सव 2025: गीता परिवार, रायपुर का भव्य संपूर्ण गीता पारायण एवं शोभा यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न गीता परिवार, रायपुर के द्वारा श्री गोपाल मंदिर सदर बाजार ,रायपुर में भव्य भक्तिपूर्ण संपूर्ण गीता पारायण एवं शोभा यात्रा श्री गोपाल मंदिर सदर बाजार रायपुर से श्री आंबा जी मंदिर, सदर बाजार, रायपुर तक निकल कर सत्य सनातन धर्म मे गीता जी का प्राचार प्रसार किया जिसमें श्री गोपाल मंदिर में गीता परायण दिनांक 30/11/26 को दोपहर 01:00 से दीप प्रज्वलन श्री सतीश बागड़ी जी गोपाल मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी सहित सभी पदाधिकारी गीता साधक और गीता सेवी उपस्थित रहे उसके पाश्चात्य मुख्य अतिथि का स्वागत सम्मान गीता पदाधिकारियों द्वारा किया गया उसके बाद दोपहर 01:20 से संपूर्ण गीता अध्याय का पाठ कर गीता परायण शाम 04:00 बजे तक हुआ गीता परायण के बाद गीता जी की आरती की जा कर प्रसाद वितरण किया गया I शाम 04:30 बजे से शोभा यात्रा श्री गोपाल मंदिर प्रांगण, सदर बाजार, रायपुर से श्री आंबा जी मंदिर तक निकल कर हर कर गीता हर घर गीता के वाक्य का उद्बोधन करते हुए गीत सद्गुणों की साधन मे ध्येय ज्योति नित जले का सस्वर गायन कर शोभा यात्रा श्री आंबा जी मंदिर पहुंची जहां पर गीता परिवार, रायपुर के पदाधिकारी सहित गणमान्य नागरिक श्रद्धालु जन एवं मंदिर प्रतिनिधि उपस्थित रहेI
गीता परिवार, रायपुर ने "कर्मण्येवाधिकारस्ते..." के दिव्य संदेश को प्रणाम करते हुए गीता जयंती महोत्सव 2025 का आयोजन किया, जिसमें संपूर्ण गीता पारायण और भव्य शोभा यात्रा शामिल थी।
संपूर्ण गीता पारायण मे
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में भव्य शोभा यात्रा, गीता परिवार रायपुर के सदस्यों के द्वारा श्रीमद् भागवत गीता का पारायण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन्होंने अपना योगदान दिया उनके नाम इस प्रकार हैं:
- शशि बागड़ी दीदी
- सीमा मिश्रा दीदी
- किरण जोशी दीदी
- संगीता पांडे दीदी
- इंद्रसेन अग्रवाल भैया
- मुकुला शर्मा दीदी
- राजीव द्विवेदी भैया
- प्रवीण भैया
- पल्लवी साहू
- समस्त रायपुर गीता परिवार के सदस्
गीता परिवार. रायपुर द्वारा गीता जयंती महोत्सव 2025 दिनाँक 15 /11/25 से दिनाँक 31/12/25 तक मनाया जा रहा है ।
जिसमे कलात्मक, संगीतमय और भक्तिपूर्ण कार्यक्रम विभिन्न जगहों में आयोजित हो रहा है I
आज के गीता परायण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सतीश बागड़ी जी सहित. माहेश्वरी समाज के प्रमुख व्यक्तियों की भागीदारी।
आज का कार्यक्रम 1/12/25 को गीता जयंती होने से पूर्व का दिन होने बहुत विशेष रहा जिसमे सभी वर्ग के संप्रदाय के लोग हिस्सा लिए ।
संगीता पाण्डेय जी के बाल साधकों को जिन्होंने गीता जिज्ञासु की परीक्षा उत्तीर्ण साधक को प्रमाण पत्र भी दिए गए। जिन्होंने सत प्रतिशत प्राप्तांक प्राप्त किए हैं।
कार्यक्रम में अनेक गीता प्रेमी साधकों ने हिस्सा लिया और सभी ने लाल वस्त्र धारण कर आयोजन की शोभा बढ़ाई। स्थानीय लोगों इसे व्यापक रूप से सहयोग दिया।
गीता परिवार, रायपुर सभी साधकों, सहभागियों, सहयोगियों, प्रायोजकों और समाज के लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करता है।आप सभी की उपस्थिति ने इस आयोजन को यादगार और सफल बना दिया।
गीता परिवार रायपुर पिछले कई वर्षों से गीता जयंती महोत्सव का आयोजन का सफलतापूर्वक आयोजन करता आ रहा है जिसमे श्री गोपाल जी मंदिर सदर बाजार , रायपुर का सहयोग हमेशा मिलता है।





