CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

पुरानी रंजिश पर हुई हत्या के 4 आरोपी गिफ्तार, महिला की कर दी गई थी बेहरहमी से हत्या

 पुरानी रंजिश पर हुई हत्या के 4 आरोपी गिफ्तार, महिला की कर दी गई थी बेहरहमी से हत्या
Share

कोंड़ागांव। जिले के ग्राम बड़े कनेरा पवनगुड़ा पारा में रंभा कुलदीप के सिर में तथा हाथ पैर में डण्डे से मारकर प्राण घातक वार कर हत्या कर दिया गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर हत्या के आरोपीयों को रिपोर्ट के सूचना पश्चात त्वरित कार्यवाही कर आरोपी 01. सुन्दर कोर्राम पिता रैयपाल कोर्राम उम्र 35 वर्ष जाति भतरा 02. महेश कोर्राम पिता रैयपाल कोर्राम उम्र 24 वर्ष जाति भतरा, 03. मयाराम बघेल पिता सुकटाराम बघेल उम्र 47 वर्ष जाति भतरा  04 दिनेश कोर्राम पिता कृृपाल कोर्राम उम्र 28 वर्ष जाति भतरा  सभी साकिनान बड़े कनेरा पवनगुड़ा पारा थाना जिला कोण्डागांव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो हत्या की घटना करना स्वीकार किया, आरोपी सुन्दर कोर्राम के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आरोपी से खून लगा डण्डा व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर आरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अपनी मां श्रीमति रंभा कुलदीप तथा पुलियादास मानिकपुरी के साथ उसके चाचा रमेश मानिकपुरी के घर बड़े बेंदरी ईलाज के लिये पैसा मांगने के लिये मोटर सायकल में लगभग शाम 04-05 बजे गये थे, 26 अप्रेल 2021 की रात्रि में उसी मोटर सायकल में अपने घर बड़े कनेरा पवनगुड़ा पारा वापस आ रहे थे। रात्रि लगभग 08 बजे पवनगुड़ा पारा से पहले डामर रोड पंचम दास के खेत के पास पुरानी रंजिश के कारण आरोपी सुंदर लाल कोर्राम, महेश कोर्राम, मयाराम बघेल, दिनेश कोर्राम के द्वारा हत्या करने की योजना बनाकर रोड किनारे से लकड़ी डण्डा लेकर निकले और प्रार्थी को रास्ते में रोककर मृतिका रंभा कुलदीप और पुलिया दास पर प्राण घातक वार कर मारने लगे। अमृत और पुलिया मानिकपुरी वहां से जान बचाकर भाग गये। सुंदर लाल कोर्राम, महेश कोर्राम, मयाराम बघेल, दिनेश कोर्राम के द्वारा मृृतिका श्रीमति रंभा कुलदीप के सिर में तथा हाथ पैर में डण्डे से मारकर प्राण घातक वार कर हत्या कर दिया। 


Share

Leave a Reply