CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

प्रेमिका ने इंजीनियर युवक से मंदिर में की शादी, तो प्रेमी ने थाने में जमकर मचाया हंगामा

 प्रेमिका ने इंजीनियर युवक से मंदिर में की शादी, तो प्रेमी ने थाने में जमकर मचाया हंगामा
Share

कोरबा। प्रेम-प्रसंग के बीच प्रेमिका के इंजीनियर युवक से मंदिर में शादी करने से नाराज प्रेमी ने थाना में मामले की शिकायत कर दी। थाना में दोनों पक्ष को बुलाया गयाए तो वहां प्रेमी ने प्रेमिका से पूछा- ऐसा क्यों किया। मर्जी से शादी करने की बात पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए प्रेमी ने बवाल मचाया।

मामला दर्री क्षेत्र का है, जहां अयोध्यापुरी बस्ती में रहने वाले एक युवक का स्थानीय युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उन्होंने साथ जीने-मरने की कसम खाई थी। इस बीच 5 दिन पहले युवती की इंजीनियर युवक से मंदिर में शादी हो गई। इसके बाद युवती ने प्रेमी से संपर्क तोड़ दिया। प्रेमी को जब प्रेमिका की शादी का पता चला तो उसने दर्री थाना में लिखित शिकायत की। इसमें युवती की मर्जी बगैर परिजन द्वारा उसकी शादी करने का उल्लेख किया। दर्री थाना में मामले का निराकरण करने दोनों पक्ष को बुलाया, तब वहां पर प्रेमी युवती से पूछने लगा कि उसने शादी अपने मर्जी से की है या किसी के दबाव में। युवती ने अपनी मर्जी से शादी की बात कही। तब प्रेमी ने उस पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए बवाल मचाया। दोनों पक्ष के समर्थन में लोग वहां पहुंचने लगे। तब निरीक्षक राजेश जांगड़े और सीएसपी लितेश सिंह ने दोनों पक्ष को समझाइश देकर मामला शांत कराया।


Share

Leave a Reply