जंगल में फांसी पर झुलती मिली युवती की लाश, मामला प्रेम प्रसंग का, जाने कहा की है यह खबर
जगदलपुर | भानपुरी थाना क्षेत्र के मधोता की रहने वाली एक युवती शव जंगल में एक पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया हैं।
पुलिस ने बताया कि मधोता निवासी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं दोनों की शादी की बात भी चल रही थी। कुछ दिन पहले युवती अपने प्रेमी के घर गई, जहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
इसके बाद युवती लड़के का फोन लेकर अपने घर आ गई, जहां लड़का युवती के घर गया। यहां दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। युवती ने ये बात अपने परिजनों को दी। इसके बाद युवती के परिजनों ने लड़के के साथ मारपीट की।
इस बात से नाराज युवती गुरुवार को घर से निकल गई, जिसके बाद आज सुबह उसका शव जंगल में देखा गया। पुलिस ने शव को उतारकर पीएम के लिए भेज दिया और परिजनों से और जानकारी ले रही है।




